पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईटी जोधपुर के छात्र को 57 लाख का पैकेज

आईआईटी जोधपुर के छात्र को 57 लाख का पैकेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
आईआईटी जोधपुर के छात्र मनु अग्रवाल का अमेरिका की कंपनी एपिक सिस्टम ने 57 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर चयन किया है। यह सलेक्शन कैंपस इंटरव्यू से नहीं हुआ है। मनु ने इसके लिए दिसंबर में ऑनलाइन व टेलिफोनिक इंटरव्यू दिया था। गत सप्ताह उसे कंपनी ने सलेक्शन की सूचना दी। जोधपुर आईआईटी के किसी भी स्टूडेंट को मिलने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। गौरतलब है कि जोधपुर में अब तक सबसे बड़ा पैकेज ((18 लाख रुपए)) एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को मिला है।
जोधपुर आईआईटी की शुरुआत 2008 में हुई थी। तीसरा बैच इस वर्ष निकलेगा। मनु की पढ़ाई मई में पूरी होगी। वे जून या जुलाई में अमेरिकी कंपनी जॉइन करेंगे। मनु मूलतया कानपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता सेल्फ एंप्लॉइड है, जबकि मां टीचर है। मनु अपने परिवार में पहले आईआईटीयन हैं। वे इस सलेक्शन को कड़ी मेहनत का परिणाम मानते हैं।