- Hindi News
- विद्युत चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विद्युत चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
लोहावट - क्षेत्र में विद्युत चौपाल का आयोजन किया गया। जोधपुर डिस्कॉम संभागीय मुख्य अभियंता एमएल मेघवाल ने बताया कि मंगलवार को लोहावट क्षेत्र के बिजली समस्या समाधान के लिए किसानों की मांग पर विभाग की और से समस्या समाधान चौपाल आयोजित कर विभाग कार्यालय लोहावट, मोरिया,और आउ कस्बों मे किसानों की समस्याएं सुनी गई और चौपाल से पहले मेघवाल ने विद्युत विभाग कार्यालय लोहावट का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चौपाल के दौरान भारतीय किसान संघ लोहावट खंड अध्यक्ष पारसमल व जिला उपाध्यक्ष पांचाराम विश्नोई ने ज्ञापन सौंपकर 132 केवी जीएसएस लोहावट पर 25केवी के स्थान पर 50 केवी ट्रांसफार्मर लगवाने और चंद्रनगर कस्बे मे स्वीकृत 33 केवी जीएसएस शीघ्र चालू करवाने की मांग की। वही यूथ जिला महासचिव जेताराम विश्नोई ने घरेलू कनेक्शन जिनका डिमांड भरे हुए है उन्हें अतिशीघ्र देने एवं बगडावतनगर कस्बे मे नया 33केवी जीएसएस स्वीकृत करवाने की अपील भी की चौपाल मे अधिशाषी अधिकारी फलौदी ए आर जांगिड़, कनिष्ठ अभियंता लोहावट अनिल वैष्णव, एओ मनोजकुमार मीणा सहित सैकड़ों किसान
उपस्थित थे।