जरूरी, धर्म समाचार
जोधपुर - फतेहसागर कबीर आश्रम स्थित हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर मंगलवार को अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर के पुजारी मनोहरलाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। साथ ही मंदिर पर रोशनी व फूल मंडली करने के साथ ही प्रसादी का वितरण किया गया।