पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मर्ज की गईं स्कूलें बंद करने के आदेश पर निदेशक ने लगाई रोक

मर्ज की गईं स्कूलें बंद करने के आदेश पर निदेशक ने लगाई रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - प्रांरभिक शिक्षा विभाग निदेशक सीताराम भाले ने मर्ज की गईं राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इस संबंध में मंगलवार को राजस्थान शिक्षक संघ ((राष्ट्रीय)) के प्रतिनिधिमंडल ने भाले से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने यह आदेश जारी किया।
शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थाराम रिणवा व जिलाध्यक्ष भंवरलाल काला के नेतृत्व में निदेशक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि करीब तीन माह पूर्व डीईओ ((प्रारंभिक)) ने एक आदेश जारी कर जिले की करीब दो दर्जन से अधिक स्कूलों को मर्ज कर दिया। इससे उन क्षेत्रों के बच्चों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। इसमें ऐसी स्कूलें भी शामिल की गईं, जिनमें छात्रों की संख्या 35 से 70 तक थी। कई स्कूलें ऐसी भी थीं, जिन्हें शहर से दस किलोमीटर दूर के स्कूल में मर्ज किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने आरटीई के तहत स्कूलों में छात्र अनुपात में शिक्षक लगाने, शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारी लगाने की भी मांग की।