पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 000पाली एसपी को हाईकोर्ट की अवमानना पर नोटिस

000पाली एसपी को हाईकोर्ट की अवमानना पर नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली एसपी को हाईकोर्ट की अवमानना पर नोटिस
जोधपुर - अदालती आदेश के बावजूद मृतक पुलिसकर्मी की पत्नी को नियमानुसार पुरस्कार स्वरूप विशेष पेंशन नहीं देने पर राजस्थान हाईकोर्ट ने पाली पुलिस अधीक्षक को अवमानना नोटिस जारी किए हैं। न्यायाधीश डॉ.विनीत कोठारी ने कमलेश कंवर बनाम राज्य सरकार व अन्य की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के तहत यह आदेश दिया।
आसाराम प्रकरण में अभियोजन पक्ष ने बहस शुरू की
जोधपुर - नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीडऩ के आरोपी आसाराम और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष की चार्ज बहस मंगलवार को अधूरी रही। बहस बुधवार को भी जारी रहेगी। सेशन न्यायाधीश ((जिला जोधपुर)) मनोज कुमार व्यास की अदालत में इस प्रकरण में आरोपियों की ओर से सोमवार को बहस खत्म होने के बाद मंगलवार को अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक राजूलाल मीणा व परिवादी के वकील प्रमोद कुमार वर्मा ने चार्ज बहस का जवाब देना शुरू किया।