- Hindi News
- स्टेशनरी भत्ता कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं होगाराज्य के अधीनस्थ सेवा व मंत्रालयिक कर्मचार
स्टेशनरी भत्ता कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं होगाराज्य के अधीनस्थ सेवा व मंत्रालयिक कर्मचारियों को अब उनके वेतन के साथ स्टेशनरी भत्ता नहीं मिलेगा। यह राशि अब संबंधित विभाग को ही...
भास्कर न्यूज.जोधपुर
राज्य के अधीनस्थ सेवा व मंत्रालयिक कर्मचारियों को अब उनके वेतन के साथ स्टेशनरी भत्ता नहीं मिलेगा। यह राशि अब संबंधित विभाग को ही मिलेगी। स्टेशनरी भत्ते के ढाई सौ रुपए लेने के लिए कर्मचारियों को बिल पेश कर कार्यालय व्यय मद से ही यह राशि दी जाएगी। वित्त विभाग ने सोमवार को इसके आदेश सभी जगह जारी किए है। जोधपुर जिले में करीब दस हजार कर्मचारियों को यह राशि अब उनके खातों में सीधे नहीं मिलेगी।
गत साल जारी किए थे आदेश
राज्य सरकार ने गत साल एक अक्टूबर से स्टेशनरी भत्ता स्वीकृत किया था। इसमें कार्मिकों को पेन, पेंसिल, ग्लास खरीदने के लिए हर माह ढाई सौ रुपए स्वीकृत किए गए थे। बाद में ऑर्डर निकाले बिना ही कई विभागों ने कर्मचारियों के वेतन के साथ ही इस भत्ते का भुगतान करना शुरू कर दिया। यह राशि कर्मचारियों के खातों में सीधे ही जमा की जा रही थी। इसकी समीक्षा के बाद राज्य सरकार ने नए आदेश जारी किए।
अब ऐसे होगा भुगतान
नए आदेश के तहत अब स्टेशनरी भत्ता शीर्ष संवेतन के स्थान पर कार्यालय मद के व्यय से ही राशि जारी होगी। साथ ही कर्मचारियों को इसका बिल पेश करना होगा। भत्ते की राशि के विरूद्ध विभागीय उपयोग के लिए उपलब्ध कराई गई स्टेशनरी का प्रमाण भी पेश करना होगा। इसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए है। इधर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासभा के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने इस आदेश को गलत बताया है।