- Hindi News
- एडवोकेट्स क्लक्र्स न्यायिक व्यवस्था का अहम हिस्सा: न्यायाधीश माथुर
एडवोकेट्स क्लक्र्स न्यायिक व्यवस्था का अहम हिस्सा: न्यायाधीश माथुर
एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार
जोधपुर - राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गोविंद माथुर ने कहा कि एडवोकेट्स क्लर्क भारतीय न्यायिक व्यवस्था का अहम हिस्सा और अधिवक्ताओं के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। उन्हें अधिनियमित करने के लिए संवैधानिक व्यवस्था की जानी चाहिए। न्यायाधीश माथुर मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स क्लर्क एसोसिएशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के कार्यभार ग्रहण समारोह में बतौर अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केरल और उड़ीसा जैसे राज्यों में एडवोकेट्स क्लक्र्स के लिए वेलफेयर एक्ट बना हुआ है। लेकिन राजस्थान में इस तरह की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने खुद एडवोकेट्स क्लक्र्स को जागरूक होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास ने कहा कि एडवोकेट्स क्लक्र्स के बिना किसी अधिवक्ता के कार्यालय की कल्पना ही नहीं की जा सकती। इस मौके पर अतिरिक्त महाधिवक्ता एस.एस. लदरेचा, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग, एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजवी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता देवकीनंदन व्यास ने किया। मौजूदा अध्यक्ष बाबूलाल भाटी, उपाध्यक्ष ओमसिंह चौहान, महासचिव पवनसिंह राठौड़, सहसचिव पंकज टाक एवं कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी का माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें कार्यभार सौंपा।