- Hindi News
- जीवहत्या से बचने के लिए जिसने जूते पहनने छोड़े, उसी ने पोते की जान ले ली
जीवहत्या से बचने के लिए जिसने जूते पहनने छोड़े, उसी ने पोते की जान ले ली
रणवीर चौधरी - जोधपुर
सत्तर वर्षीय एक वृद्ध इसलिए जूते-चप्पल नहीं पहनता कि कहीं उसके पैरों तले कुचल कर किसी जीव की मौत न हो जाए, लेकिन उसने बड़ी बेरहमी से अपने 10 वर्षीय मासूम पोते की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मसूरिया क्षेत्र में बाबू राजेंद्र मार्ग निवासी अपने पोते की हत्या के आरोपी व फिलहाल फरार चल रहे मगराज प्रजापत के बारे में ऐसी ही कुछ जानकारी उसके रिश्तेदारों व पड़ोसियों से मिली है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को हुई इस वारदात से पहले आरोपी ने अपने पोते हरिशंकर के साथ ही खाना खाया था। मंगलवार को भास्कर टीम ने पड़ताल की तो आरोपी के बारे में और भी चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई। उधर, मृतक बालक का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है और विशेष टीम गठित कर मगराज की तलाश शुरू कर दी है।