पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाड़ी क्लब, पाली व युनाइटेड टीम जीती

खाड़ी क्लब, पाली व युनाइटेड टीम जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. खाड़ी क्लब सी, पाली सी और एसआर युनाइटेड टीम ने गोपालक चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने मैच जीत कर अगले दौर में जगह बना ली। पहले मैच में वीर प्रभु पैकर्स ने नौ विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में खाड़ी क्लब ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। गौरव ने नाबाद 46 और विजय ने 34 रन बनाए। दूसरे मैच में रिया एंटरप्राइजेज ने सात विकेट पर 128 रन बनाए। प्रदीप ने 31 रन बनाए। जवाब में पाली ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। जोगेंद्र ने 43 रन बनाए। प्रदीप ने तीन विकेट लिए। तीसरे मैच में युनाइटेड टीम ने 118 रन बनाए। कांतिलाल ने चार विकेट लिए। जवाब में बालोतरा टीम 49 रन पर आउट हो गई। अनिल ने हैट्रिक सहित चार विकेट लिए।
विश्वकर्मा जांगिड़ समाज क्रिकेट शुरू
जोधपुर. श्री जांगिड़ युवा संघ के तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। एडवोकेट कन्हैयालाल जांगिड़ ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन जसोल फर्नीचर्स ने भारत स्वाभिमान टीम को और जांगिड़ वॉरियर्स ने राज क्लब को हराया।
मीडिया कप क्रिकेट 2 से
जोधपुर. जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन और व्यास इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2 फरवरी से लाचू कॉलेज ग्राउंड पर खेली जाएगी। एसोसिएशन के सचिव अशोक गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी।
तीन जिम्नास्ट चयनित
जोधपुर. नेशनल स्कूली जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए चुनी गई राजस्थान टीम में चौपासनी स्कूल के तीन खिलाड़ी चयनित हुए हैं। आगरा में होने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-19 टीम में लोकपाल सिंह राठौड़ और श्रवण सिंह राजपुरोहित चुने गए हैं। जबकि अंडर-17 वर्ग में गौरव परिहार का चयन हुआ है। ये तीनों जिम्नास्ट किशोर सिंह चौहान के प्रशिक्षु हैं।
एसके क्लब को क्रिकेट खिताब
जोधपुर. जय हो क्लब को हराकर एसके क्लब ने कबाडिय़ान कौम क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। पहले खेलते हुए एसके क्लब ने 91 रन बनाए। न्याज मोहम्मद ने 35 रन बनाए। जवाब में जय हो क्लब 55 रन पर सिमट गया। सईद ने चार व फूल मोहम्मद ने तीन विकेट लिए। पार्षद ओमकार वर्मा मुख्य अतिथि थे।