पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो महापौर निगम में ही नहीं आते उन्हें बर्खास्त करना ही उचित है

जो महापौर निगम में ही नहीं आते उन्हें बर्खास्त करना ही उचित है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
भाजपा के लगभग आधा दर्जन पार्षदों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर महापौर रामेश्वर दाधीच को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा पार्षद दल के नेता गणेश बिजानी, पार्षद खुमसिंह गहलोत, गीता भाटी, रमा लोहिया, जुबैदा बानो व सुशीला वर्गी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में महापौर पर आरोप लगाया है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो चुके हैं। शहर के पहले निर्वाचित महापौर होने का गौरव हासिल करने वाले दाधीच निगम में कभी-कभार ही आते हैं और वे इस पद का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इससे जोधपुर की जनता का महापौर से विश्वास ही उठ चुका है। जनता समस्याओं के समाधान की आस लेकर महापौर के पास आती है, लेकिन उनके कक्ष पर हमेशा ताला लटका देखकर निराश होकर लौटने को मजबूर है। ऐसे महापौर को बर्खास्त करना ही उचित है।