- Hindi News
- सीएम के आदेश के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल होने की बात कही
सीएम के आदेश के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल होने की बात कही
पार्षदों ने पत्र में लिखा है कि नई सरकार के सत्ता संभालते ही प्रदेश में बदहाल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जोधपुर नगर निगम के अफसरों व महापौर को इससे कोई वास्ता नहीं है। सफाई विंग में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लगने के ठीक पहले 250 नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन महापौर व अफसरों ने इसका बंटवारा भी राजनीति से प्रेरित होकर ही किया। महापौर व अफसर रामकी कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाय भुगतान करने में ज्यादा ध्यान देते हैं। भाजपा पार्षदों के अनुसार विकास कार्यों में भारी घोटाला हुआ है। उन्होंने कार्यों के सत्यापन व गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग भी की।