पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रालयिक कर्मचारियों को बिल पेश करने पर ही मिलेगा स्टेशनरी भत्ता

मंत्रालयिक कर्मचारियों को बिल पेश करने पर ही मिलेगा स्टेशनरी भत्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
राज्य के मंत्रालयिक कर्मचारियों को फरवरी माह से वेतन के साथ स्टेशनरी भत्ता नहीं मिलेगा। राज्य की वसुंधरा राजे सरकार ने गहलोत सरकार के कर्मचारियों को 250 रुपए प्रतिमाह स्टेशनरी भत्ता वेतन के साथ देने की घोषणा का आदेश वापस ले लिया है। अब यह भत्ता उसी परिस्थिति में मिलेगा, जब हर महीने स्टेशनरी का बिल पेश किया जाएगा। निदेशक कोष एवं लेखा विभाग वीरबाला जोशी ने ट्रेजरी को यह निर्देश दिया है। इस आदेश की जानकारी मिलने पर कर्मचारी वर्ग में रोष उत्पन्न हो गया।
सरकार से संशोधित आदेश मिले
शहर कोषाधिकारी ओपी सीरवी ने बताया कि राज्य सरकार से संशोधित आदेश का बुधवार को ही मेल आया है। इसमें स्टेशनरी भत्ता अगले माह के वेतन में जोड़ कर नहीं देने के आदेश है।