पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसयूआई का हस्ताक्षर अभियान जारी

एनएसयूआई का हस्ताक्षर अभियान जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
संसद में लंबित छह बिलों को पास करवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने बुधवार को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज व केएन गल्र्स कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
छात्र नेता महेंद्र सारण पाल, हुकमाराम चौहान, हुकमाराम परिहार, दिनेश परिहार के नेतृत्व में हुए इस हस्ताक्षर अभियान में छात्र-छात्राओं ने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाने और इससे संबंधित बिलों को पास करने की मांग उठाई। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव भाकरराम विश्नोई ने बताया कि गुरुवार को जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्रों द्वारा भूख हड़ताल की जाएगी। इस दैारान कुश गहलोत, भरत कुमार, हरीदान चारण, कृष्णा गहलोत, भवानीसिंह राठौड़, राघवेंद्र सांखला, लाल सिंह, राव रिडमल बाबल, अनिल मुंडेल, पूजा टाक, मीनाक्षी गोयल, ममता कच्छवाह, नीलम पंवार, रौनक कास्ट, छंवरसिंह परिहार आदि मौजूद थे।