पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फौजी बनने के लिए राज्य के 1200 युवक जोधपुर में देंगे परीक्षा

फौजी बनने के लिए राज्य के 1200 युवक जोधपुर में देंगे परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से गत दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित भर्ती रैली में बचे हुए 1200 युवक फौजी बनने के लिए जोधपुर में लिखित परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 2 फरवरी सुबह 9 से 10 बजे तक सेना भर्ती कार्यालय में आयोजित होगी।

रैली के दौरान सैनिक सामान्य, सैनिक तकनीकी, सैनिक क्लर्क और सैनिक ट्रेडमैन के एमएच फिट, एनसीसी, स्पोट्र्स वेरिफिकेशन के कारण बचे हुए अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। इसके लिए प्रवेश पत्र का वितरण एक फरवरी को एनसीसी कैंप एरिया, डिफेंस लैब के पास, रातानाडा, जोधपुर में होगा। अभ्यर्थियों को अपने पूरे दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है।