पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जेएनवीयू की प्रतिभाओं

एबीवीपी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जेएनवीयू की प्रतिभाओं का सम्मान बुधवार को सूचना केंद्र स्थित मिनी ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में स्वामी...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.जोधपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जेएनवीयू की प्रतिभाओं का सम्मान बुधवार को सूचना केंद्र स्थित मिनी ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र जोशी ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र का गौरव और स्वाभिमान है। इसलिए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। कार्यक्रम में सिंडिकेट सदस्य डॉ.अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वदेश की भावना रखते हुए विदेशों के आकर्षक पैकेज का अस्वीकार करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर ने युवाओं को सही दिशा और नेतृत्व दिलाने की बात कही। पवन वैष्णव ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर शिखर तक पहुंचना चाहिए, फिर वहां स्थिरता बनाई रखनी चाहिए। भाजयुमो के जिला मंत्री रणजीत सिंह जाणी व किशन लढ्ढा ने विचार रखे। समारोह में जेएनवीयू के विभिन्न संकायों की 150 प्रतिभाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शांति चौधरी, प्रतिभा जोशी, नम्रता कड़ेला, भावना, अलका, दिव्या, आकांक्षा, सचिन सारस्वत, लक्ष्मीधर, मयंक रांकावत, चंद्रवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, नमन व्यास, भूपेंद्र सिंह सांकड़ा, रविंद्र सिसोदिया, राजेंद्र विश्नोई, अजय, जगदीश, पूनमसिंह, बहादुर लवारी, धर्मेंद्र चौधरी, भोमसिंह, कैलाश देवड़ा, जितेंद्र, जसवंत सिंह इंदा, सुनील चौधरी, सूरजपाल, वीरेंद्र प्रताप सिसोदिया, सवाई सिंह व अशोक जाट आदि मौजूद थे। स्वागत भाषण महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने दिया, जबकि आभार सुमित गहलोत ने जताया। संचालन शिवानी गोयल व सुरभि सामरिया ने किया।