पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडीक्राफ्ट मेगा क्लस्टर को केंद्र सरकार की मंजूरी

हैंडीक्राफ्ट मेगा क्लस्टर को केंद्र सरकार की मंजूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - लंबे इंतजार के बाद जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट मेगा क्लस्टर को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। क्लस्टर में पहले चरण में सौ करोड़ से ज्यादा का इंवेस्टमेंट होगा। यह जानकारी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश कुमार ने ‘भास्कर’ के साथ विशेष बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट ने देश-विदेश में अपनी खास पहचान स्थापित की है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2010 के आम बजट में जोधपुर को हैंडीक्राफ्ट का मेगा क्लस्टर घोषित किया था। इस घोषणा के बाद ईपीसीएच की ओर से एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंप कर जोधपुर के निर्यातकों, दस्तकारों व हस्तशिल्पियों की जरूरतों का अध्ययन करवाया गया था। इस कंपनी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ईपीसीएच को दो साल पहले सौंप दी थी, इसे केंद्र सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया गया था। लंबे इंतजार के बाद इसी माह केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट पर स्वीकृति जारी कर दी है। जोधपुर मेगा क्लस्टर में पहले चरण में सौ करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई हैं। अगले दो माह में इस प्रक्रिया को मूर्त रूप देने का कार्य शुरू हो जाएगा।