- Hindi News
- विधायकों की शिकायत पर डॉ. आरपी मिर्धा एपीओ
विधायकों की शिकायत पर डॉ. आरपी मिर्धा एपीओ
भास्कर न्यूज - जोधपुर
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने महिलाबाग जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. रामपाल मिर्धा को एपीओ कर दिया है। सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि डॉॅ. मिर्धा के ऑर्डर महिलाबाग अस्पताल में भेज दिए हैं। डॉ. मिर्धा के खिलाफ लंबे समय से सहकर्मियों, मरीजों और परिजनों की शिकायत हुई थीं। इसे लेकर उन्हें गत वर्ष जून में चार्जशीट भी दी गई थी। इसके बावजूद उन्हें यहां से नहीं हटाया गया था। इनके प्रभारी रहने के दौरान कई घटनाएं हुई। साथी डॉक्टरों व नर्सेज ने भी अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी। हाल में भाजपा विधायक कैलाश भंसाली व सूर्यकांता व्यास ने डॉ. मिर्धा को तुरंत प्रभाव से स्थानांतरित करने की मांग की थी।