स्पोट्र्स समाचार - 0777
मंडोर गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 5 से
जोधपुर - 7 ए साइड मंडोर गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अमृतलाल गहलोत स्टेडियम राउमावि चैनपुरा में 5 से 9 फरवरी तक किया जाएगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 3 फरवरी तक संयोजक भूपेंद्रसिंह गहलोत कोच फुटबॉल क्लब मंडोर के पास शाम 6 बजे तक दे सकते हैं। प्रतियोगिता फुटबॉल क्लब मंडोर की ओर से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 16 टीमों को प्रविष्टि दी जाएगी।
गोपालक चैलेंज कप में आज ३ मैच
जोधपुर - मिल्कमैन कॉलोनी घांची समाज द्वारा आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय घांची समाज क्रिकेट प्रतियोगिता पुराने रेलवे स्टेडियम में तीसरे दिन बुधवार को खेले गए पहले मैच में साई क्लब की टीम ने 72 रन बनाए। सूरज ने 19 व विशाल ने 16 रन बनाए। मुकेश सोलंकी ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचएस अर्जुन क्लब ए ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। कमलेश सोलंकी ने 35 व पीयूष ने 26 रन का योगदान दिया। दूसरा मैच बाबा रामदेव व मोदी इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा रामदेव क्लब ने निर्धारित ओवर में 135 रन बनाए। दीपक ने 26 व रोहित ने 21 रन व रवि बोराणा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोदी इलेवन क्लब ने 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दीपेंद्र ने 34 रन, रोहित व वासु ने 2-2 विकेट लिए। तीसरा मैच श्री गणेश क्लब व माही क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री गणेश क्लब ने 91 रन बनाए। सोनू ने 32 व अनिल सोलंकी ने 27 रन का योगदान दिया। राजू ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही क्लब ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। अर्जुन ने 33 रन की पारी खेली। सोनू ने 2 विकेट लिए। कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सोलंकी व सुरेश भाटी ने बताया कि गुरुवार को तीन मैच खेले जाएंगे।
विष्णु इंजीनियर्स, आयुषी बिल्डर्स व फलौदी इलेवन विजयी
जोधपुर - न्यू रेलवे मैदान में आयोजित जांगिड़ समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मैच खेले गए। इसमें प्रथम मैच विष्णु इंजीनियर्स व जेठा क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विष्णु इंजीनियर्स ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए। इसमें रवि ने 59 व यश ने 30 रन बनाए और दिनेश ने 3 व विजय ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेठा क्लब 105 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में आयुषी बिल्डर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट 161 रन बनाए। इसमें नटवर व अमित शर्मा ने 45-45 रन का योगदान दिया। चंदन ने 3 व रविंद्र ने 2 विकेट लिए। इसके जवाब में मेहरानगढ़ क्लब मात्र 35 रन ही बना सका। अनिल जांगिड़ ने 5 व नंदलाल ने 2 विकेट लिए। तीसरे मैच में अनिल उद्योग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। इसमें अनिल ने 4 व मनोज व मुकेश ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में फलौदी इलेवन ने लक्ष्य 8 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। इसमें नरेंद्र ने 25 व सुनील ने नाबाद 15 रन बनाए।
करणी सिंह स्मृति शूटिंग कल से
जयपुर - राजस्थान राइफल एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी द्वारा ३१ जनवरी से डॉ. करणी सिंह स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। जगतपुरा स्थित शूटिंग रेंज में होने वाली इस चैंपियनशिप में मेजबान राजस्थान के साथ पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सेना, रेलवे, एयर इंडिया व पुलिस के ४०० से अधिक महिला व पुरुष निशानेबाज भाग लेंगे।