- Hindi News
- सरदारपुरा आयुक्त देखेंगे निगम के कार्यवाहक सीईओ का कामकाज
सरदारपुरा आयुक्त देखेंगे निगम के कार्यवाहक सीईओ का कामकाज
जोधपुर - नगर निगम आयुक्त ((सरदारपुरा)) मंगलाराम पूनिया अब आयुक्त के साथ कार्यवाहक सीईओ का कामकाज भी देखेंगे। इस संबंध में महापौर द्वारा जारी किया गया आदेश बुधवार को निगम में पहुंचा। हालांकि पूनिया अवकाश पर होने के कारण कामकाज नहीं संभाल सके, लेकिन गुरुवार को अवकाश से लौटने के बाद वे कामकाज संभालेंगे। राज्य सरकार ने 27 जनवरी को शहर आयुक्त के साथ सीईओ का कामकाज संभाल रहे ओपी जैन को एक शिकायत के बाद एपीओ कर दिया था।