ऑयल इंडिया के गेस्ट हाउस में पार्टी बंद
डीबी स्टार. जोधपुर. भगत की कोठी विस्तार योजना में स्थित ऑयल इंडिया के गेस्ट हाउस में बीते दो दिन में कोई शराब पार्टी नहीं हुई। क्षेत्र के लोगों ने दो दिन पहले गेस्ट हाउस में अवांछित गतिविधियों को लेकर कंपनी के ऑफिस में प्रदर्शन किया था। दरअसल ऑयल इंडिया के इस गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले लोग यहां होने वाली शराब पार्टी और रात में बजने वाले तेज संगीत से परेशान थे। क्षेत्र के निवासी अखिलेश ने बताया कि जब वे कंपनी ऑफिस में बात करने गए तो वाईके मिश्रा ने उनकी परेशानी सुनने की जगह तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। महिलाओं से भी सलीके से बात नहीं की। गेस्ट हाउस की गतिविधियों पर आपत्ति जताने के बाद फिलहाल शराब पार्टी बंद हो गई है।