पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसीआईसीआई बैंक सोजत शाखा द्वारा गोल्ड गिरवी रख लोन देने का मामला

आईसीआईसीआई बैंक सोजत शाखा द्वारा गोल्ड गिरवी रख लोन देने का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार :जोधपुर
आईसीआईसीआई बैंक सोजत शाखा के ब्रांच मैनेजर जेपी वैष्णव को एपीओ कर दिया गया है। बैंक ने गोल्ड पर लोन देने के मामले में की जांच सेंट्रल ऑडिट टीम को दी है। टीम की जांच चलने तक बैंक मैनेजर कोई भी कामकाज नहीं करेंगे। डीबी स्टार ने 24 जनवरी को ‘11 किलो सोना गिरवी रख 71 लाख के लोन दिए, अब कह रहे-नकली था सोना’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले का खुलासा किया था। आईसीआईसीआई बैंक जयपुर की प्रवक्ता तरुणा व्यास ने बताया कि सोजत ब्रांच में गोल्ड पर लोन देने के मामले में मैनेजर जेपी वैष्णव को एपीओ किया गया है। जब तक जांच चलेगी वह बैंक कार्य में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। बैंक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सेंट्रल ऑडिट टीम को जांच दी है। टीम ब्रांच मैनेजर के अलावा अन्य स्टाफ कर्मचारी, अधिकृत ज्वैलर, लोन धारक सहित अन्य लोगों के बयान लेगी। गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक सोजत शाखा में लोन के बदले पारसमल जैन, सायरी देवी, माणकराम, कैलाश माली, धन्नाराम और रमेश ने करीब 11 किलो सोना गिरवी रखा। बैंक द्वारा गोल्ड पर करीब 71 लाख रुपए का लोन देने के कुछ समय बाद सभी ग्राहकों को माल नकली होने की बात कही। जबकि ग्राहकों को लोन देने से पूर्व बैंक द्वारा अधिकृत ज्वैलर प्रकाश मेहता से सोने के सभी आइटम्स की जांच भी कराई गई। उसके बाद बैंक ने ग्राहकों को लोन दिया था। लोन देने के बाद सोना नकली होने की बात कहने पर पारसमल और सायरी देवी द्वारा कोर्ट से नोटिस भिजवाया गया है। अन्य लोगों द्वारा भी इस मामले में नोटिस भेजे जा रहे हैं।