पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरसागर के सुखराम नगर में अतिक्रमण का मामला

सूरसागर के सुखराम नगर में अतिक्रमण का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार :जोधपुर
सूरसागर राजबाग, सुखराम नगर में अवैध कब्जे हट नहीं पा रहे। इन्हें हटाने के लिए आयुक्त ने दो सदस्यीय कमेटी तो बना दी, लेकिन उसके एक सदस्य के रिलीव नहीं होने से न कमेटी का कार्य शुरू हुआ और न ही अन्य कोई कार्रवाई। कमेटी के सदस्य जेईएन रितेश चौधरी अभी तक सरदारपुरा क्षेत्र में ही कार्यरत हैं। डीबी स्टार ने 27 व 28 दिसंबर को प्रकाशित खबरों में क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण और पुलिस आयुक्त के पत्र का खुलासा किया था। इसके बाद निगम के सूरसागर जोन आयुक्त रामकिशोर माहेश्वरी ने अतिक्रमण प्रभारी गोपाल ओझा के साथ मौका-मुआयना किया था। फिर आयुक्त ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई थी, ताकि क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा करने वालों की सूची बनाकर अतिक्रमण हटाए जा सकें। कमेटी में आयुक्त ने जिस जेईएन पर यह जिम्मेदारी सौंपी थी, वह अब तक सरदारपुरा जोन में कार्यरत है। इधर जेईएन चौधरी का कहना है कि वे कमेटी में हैं, लेकिन जब तक रिलीव नहीं होते, काम शुरू नहीं कर सकते। इधर कमेटी बनाने के बाद आयुक्त भी अवकाश पर चले गए। गौरतलब है कि सुखराम नगर में नगर निगम के जिम्मेदारों की ढिलाई का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे कर पक्का निर्माण करवा लिया और बिजली कनेक्शन तक ले लिए।
सरकारी संपत्ति की खरीद-फरोख्त
सुखराम नगर में कई खाली प्लॉट्स पर कब्जा करने वालों ने अब इसकी खरीद-फरोख्त करनी शुरू कर दी है। सरकारी संपत्ति को खुद के कब्जे में दिखाकर ये लाखों रुपए में सौदा कर रहे हैं। इस क्षेत्र में पहले भी कई प्लॉट्स की खरीद-फरोख्त हो चुकी है, लेकिन निगम की अतिक्रमण शाखा और अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।