पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडीए ने निगम को अपनी ही जमीन पर काम करने से रोका

जेडीए ने निगम को अपनी ही जमीन पर काम करने से रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
आरटीओ ऑफिस के समीप नगर निगम की बेशकीमती जमीन को जेडीए ने कुछ समय पहले ही डिस्कॉम को बेच दिया। इसकी भनक निगम को नहीं लगी। निगम ने उक्त जमीन पर निर्माण चालू किया तो जेडीए व डिस्कॉम के अफसर मौके पर पहुंचे और निगम के अफसरों को रोकते हुए बोले, ये जमीन हमारी है आप दीवार बनाने वाले कौन होते हो? निगम ने जेडीए व डिस्कॉम के दावे को सिरे खारिज कर दिया। इस दौरान वहां लगाया डिस्कॉम का बोर्ड भी उखाड़ दिया। डिस्कॉम ने जमीन पर कुछ बिजली पोल भी लगा रखे हैं। इसे निगम का दस्ता गुरुवार को हटाने की कार्रवाई करेगा।
निगम आयुक्त ((सूरसागर)) रामकिशोर माहेश्वरी ने बताया कि निगम आरटीओ के समीप की जमीन पर दीवार बनाने का काम कर रहा था। दीवार बनने की जानकारी मिलने पर जेडीए व डिस्कॉम के अधिकारी मौके पहुंचे और काम रुकवाया। महापौर रामेश्वर दाधीच को सूचना मिलने पर सूरसागर आयुक्त को मौके पर भेजा। उन्होंने जेडीए व डिस्कॉम के अफसरों को बताया कि जमीन निगम की है, इस पर आपका कोई अधिकार नहीं है। इसके बाद अतिक्रमण प्रभारी दीपक कन्नौजिया को मौके पर बुलाया और जमीन पर लगाया डिस्कॉम का बोर्ड उखाड़ दिया। आयुक्त ने दुबारा काम चालू करवाया।
सूरसागर आयुक्त रामकिशोर माहेश्वरी का कहना है कि सरकार ने एक फैसला कर रखा है कि निगम क्षेत्राधिकार की तमाम खाली जमीन, चाहे वह कलेक्टर, रेवेन्यू, हाउसिंग बोर्ड या जेडीए की हो। स्थानांनतरण नहीं हुई हो, तो उक्त जमीन निगम के स्वामित्व में रहेगी। इतना जरूर है कि इन विभागों के योजना क्षेत्र की जमीन नहीं होनी चाहिए।

॥जमीन हमारी है, जेडीए बेचने वाला होता कौन है। मुझे जब काम रुकवाने की जानकारी मिली तो मैंने अफसरों को मौके पर भेजा। काम बंद नहीं होगा।
रामेश्वर दाधीच, महापौर