पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘स्पंदन 2014’ : प्रतियोगिताओं में दिखा दमखम

‘स्पंदन 2014’ : प्रतियोगिताओं में दिखा दमखम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. कुड़ी भगतासनी सेक्टर 4 स्थित जीडी मेमोरियल महाविद्यालय में ‘स्पंदन-2014’ के तीसरे दिन विविध खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। निदेशक प्रो. एलसी भंडारी ने विद्यार्थियों को अनुशासन से खेलने की शपथ दिलाई। गोला फेंक छात्र वर्ग में ऋषभ प्रथम, जतेंद्र पटेल व खेमसिंह द्वितीय तथा राजूराम तृतीय रहे। गोला फेंक छात्रा वर्ग में पुष्पा चौधरी प्रथम, जेठी व रितु द्वितीय तथा डिंपल तृतीय रही। रस्साकसी छात्र वर्ग में डी फॉर्मेसी व छात्रा वर्ग में एसटीसी द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। बोरा रेस छात्र वर्ग में अभयराज सिंह प्रथम, जबराराम द्वितीय व प्रवीणसिंह तृतीय रहे। बोरा रेस छात्रा वर्ग में डिंपल चौधरी प्रथम, रितु द्वितीय व ममता व सुमित्रा तृतीय रही। संतोलिया छात्रा वर्ग में बीएड टीम विजयी रही।