पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीव जंतु कल्याण पखवाड़े का समापन

जीव-जंतु कल्याण पखवाड़े का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. पशु क्रूरता निवारण समिति के तत्वावधान में आयोजित जीव जंतु कल्याण पखवाड़े का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार शाम 4:15 बजे बादलचंद सुगन कंवर चोरडिय़ा विद्यालय में होगा। इसमें मंडल रेल प्रबंधक राजीव शर्मा मुख्य अतिथि, शहर विधायक कैलाश भंसाली अध्यक्ष व वाणिज्य कर विभाग उपाध्यक्ष वंदना सिंघवी विशिष्ट अतिथि होंगी। समिति अध्यक्ष डॉ. पीएम कुंभट ने बताया कि पखवाड़ा में आयोजित ‘पशु सेवा का ऋण कैसे चुकाएं’ विषयक निबंध प्रतियोगिता में सेंट ऑस्टिन स्कूल की लक्ष्मी चारण प्रथम, महालक्ष्मी बालिका उमावि की संजना राठौड़ द्वितीय व चोरडिय़ा स्कूल की चंचल बोराणा तृतीय स्थान पर रहीं।