पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडीए टीम ने अतिक्रमण हटाया

जेडीए टीम ने अतिक्रमण हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - जेडीए के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने बुधवार को ग्राम बिसलपुर के खसरा नंबर 1455 मे गैर मुमकिन चटालिया नाडी की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की। प्रवर्तन अधिकारी नवरतन गहलोत ने बताया कि नाडी की उक्त भूमि पर छपरा व ढालिए बने हुए थे। अतिक्रमी चेतावनी देने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटा रहा था। जेडीए आयुक्त शफी मोहम्मद कुरैशी के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार केसरसिंह, पटवारी विनोद गौड़, प्रवीण गहलोत, संतोष पंवार व अनिल शर्मा ने डांगियावास थाना पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।
2 भूखंडों से 98 लाख से ज्यादा की आय : विवेक विहार योजना में बुधवार को हुई भूखंडों की नीलामी से जेडीए को 98 लाख से अधिक की आय हुई। जेडीए आयुक्त ने बताया कि विवेक विहार योजना में व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी के प्रति लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। सुबह से ही नीलामी स्थल पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। नीलामी में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में ओमप्रकाश गोयल, जेडीए के नीलामी प्रभारी व उपायुक्त सावन कुमार, केवलचंद गहलोत, नीलामी शाखा के अमरदीप दुबे, प्रदीप चौधरी उपस्थित थे।