पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से जयपुर इंटरसिटी में एलएचबी कोच लगेंगे

कल से जयपुर इंटरसिटी में एलएचबी कोच लगेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। जोधपुर और जयपुर के बीच शुरू की गई इंटरसिटी एक्सप्रेस का सफर अब ज्यादा सुविधाजनक होगा। फिलहाल पुराने कोच से चलाई जा रही इस ट्रेन में 31 जनवरी से लिंक हॉल्फमैन बास्च कोच लगाए जाएंगे। स्टील से बने इन कोच में यात्रियों के लिए ज्यादा जगह होगी तो प्रत्येक कोच में छोटी पेंट्री भी रहेगी।

आपात स्थिति में यात्रियों के निकलने के लिए चार निकासी का प्रावधान होगा। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि कपूरथला कोच फैक्ट्री में जर्मनी तकनीक से बने एलएचबी कोच जोधपुर मंडल की ट्रेन में लगाए जा रहे हैं। स्टील से बने होने के कारण इनमें ज्यादा जगह मिलती है तो सुरक्षा के लिहाज से ये वजन में हल्के व नई सुविधाओं से लैस होते हैं। जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी में नई तकनीक के एक थर्ड एसी, एक एसी चेयरकार, आठ सैकंड चेयरकार, ४ सैकंड क्लास व दो पार्सल सहित कुल 16 कोच होंगे।

ऐसे हैं सामान्य ट्रेन से अलग

इसमें चेयरकार में 106 यात्री बैठ सकेंगे। जनरल सैकंड क्लास में पारंपरिक कोच से 10 यात्री ज्यादा बैठने की क्षमता होगी।

इनमें कंट्रोल डिस्चार्ज टॉयलेट सिस्टम है। ट्रेन के स्टेशन से चलने के बाद 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर होते ही अपशिष्ट पदार्थ का निस्तारण होता है।

छोटी पेंट्री में यात्रियों के लिए फ्रीजर, हॉट केस, हॉट वाटर बॉयलर की सुविधा मिलती है।

एंटी क्लाइंबिंग फीचर से ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर यात्रियों की जान का जोखिम कम रहता है।
एलएचबी कोच में सफर के दौरान कोच के पहियों व बाहर की आवाज कम सुनाई देती है।

एडवांस न्यूमैटिक डिस्क ब्रेक सिस्टम से ट्रेन को ज्यादा गति से चलाया जा सकता है।