श्रीकृष्ण-राम जन्म लीला का वर्णन
जोधपुर - श्री प्रजापति ((कुम्हार)) समाज विकास संस्थान, श्रीयादे पावन धाम झालामंड व श्रीयादे जन्मोत्सव मेला समिति की ओर से श्रीयादे जन्मोत्सव के तहत श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार को श्रीकृष्ण-राम जन्म लीला का वर्णन किया गया। संत रामविचार महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, ईश्वरीय शक्ति अवतरित होती है। राम और कृष्ण का जन्म भी अत्याचार का अंत करने के लिए हुआ।
श्रीयादे संस्थान के अध्यक्ष धर्माराम सिनावडिय़ा ने बताया कि श्रीयादे माता जयंती महोत्सव की तैयारियां चल रही है। इसी कड़ी में 30 जनवरी को सम्मान समारोह होगा। इस समारोह में गत वर्ष श्रीयादे जन्मोत्सव में सेवा देने वाले, झांकी के पात्रों, प्रखंड संयोजकों, प्रमुख व अन्य प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।