पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो साल में चार लाख रुपए महंगे हो गए फ्लैट

दो साल में चार लाख रुपए महंगे हो गए फ्लैट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - राजस्थान आवासन मंडल ने चौपासनी व कुड़ी इलाके में ‘जी प्लस थ्री’ अपार्टमेंट में दो साल पहले टू रूम फ्लैट 17-17 लाख रुपए में दिए थे। अब विवेक विहार में उसी तरह के फ्लैट की कीमत 21 लाख रुपए तय की है। विवेक विहार में इन फ्लैट्स के आवंटन के लिए 11 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के उद्यान अपार्टमेंट की ‘जी प्लस थ्री’ इमारतों में 74 वर्गमीटर क्षेत्रफल के टू रूम फ्लैट की कीमत 17 लाख रुपए रखी गई थी।
जमीन व निर्माण सामग्री महंगी होने से बढ़ी लागत: भाटी - उप आवासन आयुक्त एके भाटी के अनुसार आवासन मंडल के पास कुड़ी से सटे एरिया में जमीन नहीं है। जमीन जेडीए से मंहगे भाव में ली जाती है। आवासन मंडल के योजना क्षेत्र में जमीन की आरक्षित दर प्रति वर्ष 15 प्रतिशत बढ़ रही है। सीमेंट, सरिया, पत्थर, लकड़ी और अन्य निर्माण सामग्री की कीमतें भी पिछले तीन सालों में 25 से 30 प्रतिशत बढ़ गई हैं। इनके अलावा कारीगरों व मजदूरों की दरों में भी इजाफा हुआ है। यही वजह है कि आवासन मंडल के फ्लैट्स की कीमत बढ़ गई हैं।



हाउसिंग बोर्ड