- Hindi News
- संपर्क समाधान कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आज
संपर्क समाधान कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आज
जोधपुर - आमजन की परिवेदनाओं और समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क समाधान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र में होगी। एडीएम तृतीय ओपी बुनकर के अनुसार जनसुनवाई के तहत शुक्रवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आमजन अपनी समस्या का ऑनलाइन पंजीयन करवा सकेंगे। इसके बाद दोपहर 12 से 3 बजे तक संबंधित विभाग समस्या का समाधान कर ऑनलाइन बताएंगे। इसके बाद कलेक्टर गौरव गोयल दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रकरणों के समाधान से असंतुष्ट व्यक्तियों की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों के समक्ष सुनवाई कर पुन: समाधान करेंगे।