जयपुर इंटरसिटी में आज से नए कोच
भास्कर न्यूज. जोधपुर
जोधपुर व जयपुर के बीच चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह नई तकनीक के कोच के साथ जोधपुर आएगी। रेलवे ने इस ट्रेन में लिंक हॉल्फमैन बॉश ((एलएचबी)) कोच लगाए हैं। स्टेनलेस स्टील से बने इन कोच में यात्रियों के लिए ज्यादा सीट होगी तो इनका आकार सामान्य कोच से ज्यादा लंबा होगा। आपात स्थिति में यात्रियों के निकलने के लिए चार निकासी का प्रावधान होगा।
रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि कपूरथला कोच फैक्ट्री में जर्मनी तकनीक से बने एलएचबी कोच से चलने वाली जोधपुर मंडल की यह पहली ट्रेन है। इसके बाद कुछ अन्य ट्रेनों में भी इसी तरह के कोच लगाए जाएंगे। जोधपुर-बिलासपुर के बीच लंबित ट्रेन को भी एलएचबी कोच लगाकर चलाने की उम्मीद है। जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी में नई तकनीक के एक थर्ड एसी, एक एसी चेयरकार, आठ सैकंड चेयरकार, चार सैकंड क्लास व दो पार्सल सहित कुल 16 कोच होंगे।
ऐसे हैं सामान्य ट्रेन से अलग
-स्टील से बने होने के कारण इनमें ज्यादा जगह मिलती है तो सुरक्षा के लिहाज से ये वजन में हल्के होते हैं।
-इसमें चेयरकार में 106 यात्री बैठ सकेंगे। जनरल सैकंड क्लास में पारंपरिक कोच से 10 यात्री ज्यादा 100 के बैठने की क्षमता होगी।
-इनमें कंट्रोल डिस्चार्ज टॉयलेट सिस्टम है। ट्रेन के स्टेशन से चलने के बाद 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर होते ही अपशिष्ट पदार्थ का निस्तारण होता है।
-छोटी पेंट्री में यात्रियों के लिए फ्रीजर, हॉट केस, हॉट वाटर बॉयलर व बॉटल कवर की सुविधा मिलती है।
-एंटी क्लाइंबिंग फीचर से ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर यात्रियों की जान का जोखिम कम रहता है। कोच पलटने की जगह जमीन पर आ जाता है।
-एलएचबी कोच में सफर के दौरान बाहर का शोर करीब 40 डेसिबल तक कम सुनाई देता है। सामान्य कोच में यह शोर 100 डेसिबल तक सुनाई देता है।
-एडवांस न्यूमैटिक डिस्क ब्रेक सिस्टम से ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर चलाया जा सकता है।
ञ्च एलएचबी कोच में सफर के दौरान बाहर का शोर करीब 40 डेसिबल तक कम सुनाई देता है। सामान्य कोच में यह शोर 100 डेसिबल तक सुनाई देता है।
ञ्च एंटी क्लाइंबिंग फीचर के कारण ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर यात्रियों की जान का जोखिम कम रहता है। कोच पलटने की जगह जमीन पर आ जाता है।
जयपुर व जोधपुर के बीच चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह नई तकनीक के कोच के साथ जोधपुर आएगी।
ञ्च रेलवे ने इस ट्रेन में लिंक हॉल्फमैन बॉश ((एलएचबी)) कोच लगाए हैं। स्टेनलेस स्टील से बने इन कोच में यात्रियों के लिए ज्यादा सीटें तो होंगी ही, छोटी पेंट्री में यात्रियों के लिए फ्रीजर, हॉट केस, हॉट वाटर बॉयलर व बॉटल कवर की सुविधा भी मिलेगी।