पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा ने आग लगा खुदकुशी की

छात्रा ने आग लगा खुदकुशी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. महामंदिर के निकटवर्ती मदेरणा कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने बुधवार रात खुद पर केरोसिन छिड़क आग लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया। महामंदिर पुलिस थानाधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि खुदकुशी करने वाली रेनु (18) पुत्री मनोज कुमार वैष्णव अपने नाना हरिदास के पास मदेरणा कॉलोनी में रहती थी।

उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। रेनु ने बुधवार रात अपने घर में खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और तीन-चार कपड़े पहन अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी रेनु को एमजीएच में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


खाना बनाते झुलसी वृद्धा की मौत: नवचौकिया क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय वृद्धा बसंती (70) पत्नी गोपालराम करीब दस दिन पहले खाना बनाते झुलस गई थी। एमजीएच में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

बैठक स्थगित
जिला जन अभाव अभियोग सतर्कता समिति की शुक्रवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अपर जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि बैठक विधानसभा सत्र का अवसान नहीं होने के कारण स्थगित की है।