नगर में आज...
आत्मानंद शिक्षण संस्थान में एनुवल डे कार्यक्रम शाम 5:00 आदित्य पब्लिक सी.सै. स्कूल आयुर्वेद कॉलेज रोड झालामंड सर्कल।
इंडियन ऑयल कॉ. ((इंडेन)) जोधपुर द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘ऑयल कंजरवेशन फोर्टनाईट-2014’ के तहत विद्यार्थियों की साइकिल
रैली सुबह 10:00 बजे रातानाड़ा राजपूताना पेट्रोल पंप से रवाना होकर जिलाधीश कार्यालय परिसर पहुंचेगी।
राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ द्वारा 11 सूत्री मांग पत्र पर दोपहर 3:00 बजे एक बैठक रखी गई है।
लाचू कॉलेज कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी फार्मेसी संकाय के तत्वावधान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ((एआईसीटीई)) द्वारा प्रायोजित ‘रेग्यूलेटरी आस्पेक्ट्स ऑफ जेनेरिक ड्रग एप्रुवल’ विषय पर सेमीनार कॉलेज सभागार में सुबह 10:00 बजे।
सुखसागर धाम बाबा रामदेव सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर में भजन संध्या शाम 6:00 बजे से।
श्रीयादे माता जयंती महोत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम रातानाड़ा स्थित श्री श्रीयादे माता मंदिर में भव्य भजन संध्या।
सेक्टर-19 चौहाबो स्थित श्री लटियाल माता मंदिर में गुरु मां संत तारा देवी के सानिध्य में सत चंडी माता यज्ञ सुबह 9:00 बजे।
आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं समाधान के लिए संपर्क समाधान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र में होगी। सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
चौहाबो तीसरा पुलिया पेट्रोल पंप के सामने ज्वाला विहार उद्यान में रामप्रसाद महाराज की भागवत कथा के तहत श्री कृष्ण जन्मोत्सव दोपहर १२:०० बजे।
नगर में आज