- Hindi News
- घर घर कचरा संग्रहण में विफल रही रामकी ने अब काम बंद करने का नोटिस थमाया
घर-घर कचरा संग्रहण में विफल रही रामकी ने अब काम बंद करने का नोटिस थमाया
जोधपुर - शहर में घर-घर कचरा संग्रहण का काम करने में विफल रही ठेका कंपनी रामकी ने नगर निगम के साथ करीब सवा साल पहले हुए अनुबंध को तोडऩे का नोटिस थमा दिया है। कंपनी के प्रोजेक्ट हैड सत्य वैलूरी ने महापौर रामेश्वर दाधीच व कार्यवाहक सीईओ को सौंपे नोटिस में कहा है कि वह तय अनुबंध के अनुसार घर-घर कचरा संग्रहण का काम करने की इच्छुक है, मगर निगम अनुबंध की शर्तों की लगातार अनदेखी कर रहा है। ऐसे में ठेका फर्म निगम के साथ हुए अनुबंध को आगे जारी नहीं रखना चाहती है।
रामकी के अनुसार निगम ने इन प्रमुख शर्तों पर नहीं दिया ध्यान
: कंपनी द्वारा पेश बिल का 75 फीसदी भुगतान 10 दिन में करना था, लेकिन कभी भी भुगतान समय पर नहीं किया। इसका असर यह हुआ कि कंपनी अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं कर पाई।
: स्वतंत्र इंजीनियर की नियुक्ति करनी थी, लेकिन निगम सवा साल गुजरने के बावजूद नियुक्ति नहीं कर पाया। असर यह हुआ कि ठेका कंपनी व निगम के काम की समीक्षा नहीं हो रही है।
: योजना शुरू होते ही निगम को इसके लिए एक अलग खाता खुलवाना था, ताकि ठेका फर्म को भुगतान का पैसा इसमें जमा पड़ा रहे, लेकिन निगम अभी तक खाता नहीं खुलवा पाया।