- Hindi News
- ‘स्पंदन 2014’ प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा
‘स्पंदन- 2014’ प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा
जोधपुर. कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 4 स्थित जीडी मेमोरियल महाविद्यालय में ‘स्पंदन-2014’ के चौथे दिन गुरुवार को विविध प्रतियोगिताओं में रोचक मुकाबले हुए। फॉर्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। खेल प्रभारी वीरेंद्रसिंह चौहान ने प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी दी। 100 मीटर रेस छात्र वर्ग में किशोर सिंह व छात्रा वर्ग में पिस्ता विश्नोई प्रथम रही। रिले रेस छात्र वर्ग में ऋषभ व छात्रा वर्ग में चंद्रा और मीना प्रथम रहे। तीन टांग रेस छात्र वर्ग में सोहन व अशोक व छात्रा वर्ग में जेठी व कमला प्रथम रहे। छात्राओं की रस्सीकूद में रीतू प्रथम रही। संतोलिया प्रतियोगिता छात्र वर्ग में बी फॉर्मेसी की टीम विजयी रही।