पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 451 यूनिट ब्लड डोनेट

कैंप में 451 यूनिट ब्लड डोनेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. मोगड़ा स्थित जीत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के जोधपुर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व जीत स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फोर गल्र्स में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के उपलक्ष्य में समूह की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स व टीचर्स द्वारा 451 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। जीत समूह के रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कोठारी ने बताया कि शिविर का उद्घाटन समूह के वायस चेयरमैन डॉ$ एसएल अग्रवाल ने किया। शिविर में जीत को-एड कैंपस के डायरेक्टर डॉ. जीएस रघुवंशी व गल्र्स कैंपस के डायरेक्टर डॉ$ राजेंद्र करवा, प्रो$ ओपी व्यास, मुकेश माथुर, डॉ$ अनूप कक्कड़, प्रो$ मनीष बाफना, प्रो$ हरीश ख्यानी सहित कई शिक्षक मौजूद थे। शिविर में शहर की तीनों सरकारी व दोनों निजी ब्लड बैंक ने सेवाएं दीं।