पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में 169 किमी लंबी सीवरेज लाइन बिछेगी

शहर में 169 किमी लंबी सीवरेज लाइन बिछेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में जेडीए की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर संभागीय आयुक्त व जेडीए अध्यक्ष हेमंत गेरा ने जेडीए अफसरों की बैठक बुलाकर लंबी चर्चा की। इसमें सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने विधायक कोष के कार्य प्राथमिकता से पूरा करने और इनमें बरती जा रही शिथिलता के लिए दोषी अफसरों पर कार्रवाई करते हुए उन विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने की मांग की। बैठक की समाप्ति के बाद एक्सईएन दिनेश पेड़ीवाल ने बताया कि पश्चिम जोन सीवरेज प्रोजेक्ट के अंतर्गत 38 करोड़ 71 लाख 36 हजार रुपए की लागत से 52 किलोमीटर क्षेत्र में आरसीसी व डीडब्ल्यूसी पाइप की लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा दक्षिणी-पूर्वी जोन में 53 करोड़ की लागत से 117 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए हैदराबाद की मैसर्स स्टैंडर्ड इन्फ्राटेक इंडिया प्रा.लि. को कार्यादेश जारी कर दिया गया है।