पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युक्तिसाहेब की बरसी के पोस्टर का विमोचन

युक्तिसाहेब की बरसी के पोस्टर का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। कबीरपंथ संप्रदाय के प्रमुख लेखक व चिंतक संत युक्तिसाहेब की बरसी 1 फरवरी को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर महंत अमरदास महाराज के सान्निध्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम होंगे। समारोह संबंधी पोस्टर व बैनर का विमोचन गुरुवार को कबीर आश्रम सालावास में कबीरपंथी संतों ने किया।

महंत अमरदास साहेब ने बताया कि 1 फरवरी को अलसुबह मंगलाआरती के बाद युक्तिसाहेब की समाधि पर पुष्पांजलि समारोह होगा। दोपहर में संतों के प्रवचन व शाम को महाप्रसादी व रात्रि में एक शाम सद्गुरु कबीर के नाम भजन संध्या होगी। इस अवसर पर विशाल संत सम्मेलन होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कबीरपंथी, रामस्नेही व दादु पंथ संप्रदाय के सैकंडों संत शिरकत करेंगे