- Hindi News
- जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी
जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी
उदयपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स के पक्ष में जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी शुक्रवार को ओपीडी समय के बाद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने उदयपुर में रेजिडेंट के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को ओपीडी समय तक गिरफ्तार करने का समय दिया है। जोधपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण जोशी ने बताया कि उदयपुर के सबसे बड़े एमबी अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार देर रात एक मरीज द्वारा रेजिडेंट के साथ मारपीट की घटना के बाद वहां के 304 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। दो में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त में नहीं आया है।