- Hindi News
- विधि विभाग ने की 14 राजकीय अधिवक्ताओं की नियुक्तिी की घोषणा
विधि विभाग ने की 14 राजकीय अधिवक्ताओं की नियुक्तिी की घोषणा
जोधपुर - राजस्थान हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न मामलों में पैरवी करने के लिए राज्य के विधि विभाग ने राज्यपाल की अनुमति से 14 सरकारी वकीलों के नामों की घोषणा की है। आदेशानुसार रघुराज कंवर गवर्नमेंट काउंसिल, श्याम मनोहर, प्रतिष्ठा दवे, कुसुम राव तथा अनिल बिस्सा को एडिशनल गवर्नमेंट काउंसिल के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसी प्रकार सुमन पोरवाल, त्रिभुवन सिंह, संजय पालीवाल, लेखाराम विश्नोई तथा देवकीनंदन व्यास को डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल के पद पर नियुक्ति दी गई है। इनके साथ ही नरेन्द्र गहलोत, मुकेश रावल, अक्षय तिवारी तथा गौरव निंबावत को असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल नियुक्त किया गया है।
मेहता व शेरोन विभागाध्यक्ष नियुक्त
जोधपुर - जेएनवीयू के कुलपति प्रो.बीएस राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर वाणिज्य संकाय लेखांकन विभाग का विभागाध्यक्ष डॉ.गजेंद्र सिंह मेहता को एवं एमबीएम इंजीनियरिंग संकाय के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग का विभागाध्यक्ष डॉ.अतरसिंह शेरोन को बनाया गया है। दोनों की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।