पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1 हजार 397 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

1 हजार 397 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की और दिया जाने वाला गार्गी पुरस्कार इस साल जिले की 1 हजार 397 बालिकाओं को मिलेगा। इसके लिए समारोह चार फरवरी को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा। जिला शिक्षा अधिकारी (( माध्यमिक)) प्रथम गजरा चौधरी ने बताया कि समारोह में दसवीं कक्षा की 645 और बारहवीं कला वर्ग की 284, विज्ञान वर्ग की 304 व वाणिज्य वर्ग की 164 छात्राओं को पुरस्कार के रूप में पांच-पांच हजार रुपए का चेक व प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी ((माध्यमिक)) माणकचंद खत्री ने बताया कि इसी दिन जिले में दसवीं व बारहवीं कक्षा में विभिन्न वर्ग में प्रथम रहने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य, निशक्तजन, अल्पसंख्यक व एसबीसी वर्ग की एक-एक छात्रा को सम्मानित किया जाएगा।