जोधपुर में डेकोर इंडिया शो 7 से
रावण का चबूतरा मैदान में होगा आयोजन
जोधपुर - जोधपुरवासियों के लिए चार दिवसीय डेकोर इंडिया शो एसजीएम कम्यूनिकेशंस व गुमन ग्रुप द्वारा 7 से 10 फरवरी तक रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित होगा। देश-विदेश की मशहूर कंपनियों के डिजाइंस, उत्पाद, निवेश के विकल्प व ढेर सारे अवसरों के साथ डेकोर इंडिया शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। जेके लक्ष्मी सीमेंट के सहयोग से आयोजित शो के मुख्य प्रायोजक वर्धमान ग्रुप व सह प्रायोजक शिव ज्ञान बिल्डर्स व जिओनी मोबाइल्स है। एसजीएम कम्यूनिकेशंस के निदेशक गोकुलदास माहेश्वरी ने बताया कि इस शो के जरिए बेहतरीन डिजाइंस लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी और करीब से देखने का मौका मिलेगा। इस शो में प्रॉडक्ट निर्माता अपनी कंपनी के स्पेशल डिजाइंस और सेगमेंट बेस्ड ट्रेंड्स का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। शो में इंटीरियर, एक्सटीरियर्स, रियल एस्टेट, बिल्डिंग मेटेरियल, फर्नीचर, टाइल्स सहित घर को रोशन करने का हर विकल्प मिलेगा। रियल एस्टेट में निर्माण और विकास से जुड़े डेवलपर्स से निवेशक सीधा रूबरू होने के साथ ही अवसर का लाभ उठा सकते हैं। डेकोर इंडिया शो में लोगों से रूबरू होने और अपनी क्वालिटी को स्थापित करने का अच्छा अवसर सभी कॉर्पोरेट्स को मिलेगा।
घर का फर्नीचर काफी अहम होता है : दुनिया के बेहतरीन फर्नीचर विकल्पों की मौजूदगी में हर रेंज का उत्सव डेकोर शो में मौजूद होंगे। फर्नीचर में स्टाइल और ट्रेंड के भी काफी मायने है। फर्नीचर की कीमत, उपयोगिता, अहमियत और लुक सभी का आपसी तालमेल और सामंजस्य ही बेहतर विकल्प मुहैया करवा सकता है। इस बार फेब्रिक और सिंथेटिक लैदर के स्टाइलिश सोफा सैट्स और डाइनिंग टेबल की नई रेंज भी शो में देखने को मिलेगी।