स्पोट्र्स समाचार - 0777
लॉयंस क्लब सोजतिया बास, चारभुजा क्लब पाली और पाली बी अगले दौर में
जोधपुर - पुराने स्टेडियम में चल रही गोपालक चैलेंज कप प्रतियोगिता -2014 में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में पाली ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए। जवाब में लायंस क्लब ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में श्रीकृष्णा एमएम की टीम 41 रन ही बना सकी। जवाब में चारभुजा क्लब ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए मैच जीत लिया। तीसरा मैच पाली बी व इलेवन कुंवर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन कुंवर ने 60 रन बनाए। जवाब में पाली बी ने 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भाटी व देवकिशन भाटी ने बताया कि शुक्रवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच बीबीएस व खाड़ी बी के बीच, द्वितीय मैच वीवी आईपी मिल्कमैन कॉलोनी व वीआईपी व तीसरा मैच बुलेट ग्रुप बालोतरा व जय हो क्लब के बीच खेला जाएगा।
अंतर विवि प्रतियोगिता का समापन आज
जोधपुर - जेएनवीयू कर्मचारी संघों की संयुक्त मेजबानी में चल रही तृतीय डॉ. बीएन झा मेमोरियल अखिल राजस्थान अंतर विश्वविद्यालय कर्मचारी वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को रोचक मुकाबले हुए। जेएनवीयू जोधपुर सहित अनेक चुनिंदा टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेश गहलोत व किशन गुर्जर ने बताया कि जेएनवीयू की प्रथम टीम ने कप्तान किशन गुर्जर व जेएनवीयू की द्वितीय टीम ने कप्तान किशन गोपाल सैन के नेतृत्व मे प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।