- Hindi News
- आसाराम की रिहाई के लिए आत्मदाह भी करेंगे समर्थक : पूर्व साधक
आसाराम की रिहाई के लिए आत्मदाह भी करेंगे समर्थक : पूर्व साधक
अहमदाबाद - आसाराम आश्रम के एक पूर्व साधक ने दावा किया कि आसाराम को छुड़वाने के लिए आठ युवक आत्मदाह करने को तैयार हैं। ये युवक जोधपुर की अदालत के समक्ष आत्मदाह कर सकते हैं। दुष्कर्म मामले की सुनवाई के लिए इसी अदालत में आसाराम को लाया जाता है।
इस पूर्व साधक राहुल सचाण ने गुजरात पुलिस को भी सूचना दी है। सचाण का दावा है कि जमानत नामंजूर हो जाने के बाद आसाराम की रिहाई के लिए उसके समर्थक कुछ भी कर सकते हैं। आसाराम की बेटी भारती साधकों को आत्मदाह जैसा कदम उठाने के लिए उकसा रही है। बड़े पैमाने पर साधकों को जेल भेजने के लिए तैयार किया जा रहा है। सूरत दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे अधिकारी डॉ. कानन देसाई का कहना है कि ऐसी सूचना हमें मिली है।