धनिया के भाव में तेजी जारी
वाणिज्य संवाददाता - कोटा
धनिये की फसल खराब होने की आशंका से भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को भी इसके भाव 100 रुपए और तेज होकर 6500 से 6700 रुपए क्विंटल हो गए। कमजोर उठाव से सोयाबीन 40 से 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदी होकर 3000 से 3750 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। भाव इस प्रकार रहे-अनाज ((भाव प्रति क्विंटल)) गेहूं मिल क्वालिटी 1625 से 1675, लोकवन 1650 से 1725, गेहूं पीडी 1825 से 1875, गेहूं टुकड़ी 1700 से 1835, जौ 1025 से 1100, मक्का 1200 से 1300, ग्वार 4500 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल। किराना : मेथी 2200 से 2500, धनिया बादामी 6500 से 6700, ईगल 6700 से 6900, रंगदार 6800 से 7000 प्रति क्विंटल। धान: ((1121)) 3650 से 4225 सुगंधा 2700 से 3150, धान पूसा -1 3500 से 3871, शरबती 2200 से 2300 रुपए। दलहन: चना 2200 से 2650, उड़द 3500 से 3900 रुपए, मूंग 4000 से 4400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 3000 से 3750, सरसों 3000 से 3200, तिल्ली 10000 से 13500 रुपए प्रति क्विंटल।
दालें: चना दाल 3400 से 3650 बेसन 3750 से 4500 रुपए, मूंग दाल 7600 से 8400 मूंग मोगर 8500 से 9000 उड़द छिलका 5200 से 7000 उड़द मोगर 6200 से 7000 तुवर दाल 5400 से 7100 मसूर मलका 5100 से 5450 रुपए प्रति क्विंटल।
खाद्य तेल: चंबल 1110 दीपज्योति 965 शिव ब्रांड 1060, सदाबहार 1060 परंपरा 1065 किरण गोल्ड जार में 1070 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल शुभम 1125 स्वस्तिक 1125 अलसी 1160 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1550 शुभ लाभ 1370 स्वस्तिक 1400 हनुमान 1370, रुपए प्रति टिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 950 अशोका 955, अन्य ब्रांड 925 रुपए प्रति टिन। शक्कर 2940 से 2970 रुपए प्रति क्विंटल रही। गुड़ 3000 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल। देसी घी : ((प्रति टिन)) मिल्क फूड 5170 डेयरी बेस्ट 4830, डेयरी प्योर 4790, पारस प्रीमियम 4800, हरदयाल 4950, मोहक 5050 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।