पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योग एक्जीबिशन में देशभर की लगेंगी 100 स्टाल

उद्योग एक्जीबिशन में देशभर की लगेंगी 100 स्टाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - माइक्रो स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ((एमएसएमई)) जयपुर और दी एसएसआई एसोसिएशन की ओर से 24 एवं 25 जनवरी को डीसीएम रोड स्थित विज्ञान केन्द्र पर नेशनल वेंडर डवलपमेंट प्रोग्राम कम एक्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन सुबह 11 बजे सांसद इज्यराज सिंह करेंगे। एक्जीबिशन में देशभर से 100 से अधिक उद्योगों की स्टॉल लगेंगी।
यह जानकारी दी एसएसआई एसोसिएशन के सचिव कमलदीप सिंह ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की एक्जीबिशन में उद्यमी अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल ने बताया कि 24 जनवरी को कटिंग एज टेक्नॉलॉजी फोर ग्लोबल कॉम्पेटेटिवनैस पर सेमिनार और 25 जनवरी को बायर्स एंड सेलर्स मीट का आयोजन होगा। उद्योग मेले में और एक्जीबिशन में फर्क बताते हुए उन्होंने कहा कि उद्योग मेले में सिर्फ लघु उद्योग के प्रोडक्ट आते हैं, जबकि एक्जीबिशन में बड़ी इंडस्ट्री को भी शामिल किया गया है। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि कोटा में व्यापार एवं उद्योग मेले के साथ-साथ स्टोन मार्ट के आयोजन भी किया जाएगा। एमएसएमई के अस्सिटेंट डायरेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि इस एक्जीबिशन के आयोजन का उद्देश्य औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देना है। इससे पहले एसोसिएशन की ओर एक्जीबिशन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यमी सुरेश बंसल, बीडी मूंदड़ा, प्रमोद पालीवाल, सुरेश जैन, एमएसएमई और जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी शामिल थे।
ये आएंगे एक्जीबिशन में इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट
ञ्चन्यू जेनरेशन टेक्नॉलॉजी
ञ्चजनरल इंजीनियरिंग
ञ्चबियरिंग कास्टिंग एंड फोगिंग
ञ्चकेमिकल एंड कॉस्मेटिक
ञ्चप्लास्टिक, रबर और लेदर
ञ्चफार्मास्युटिकल्स, सर्जिकल
ञ्चइलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स
ञ्चफूड प्रोडक्ट
ञ्चआईटी सर्विसेज एंड टेक्नॉलॉजी
ञ्चपैकेजिंग एंड लॉजिस्टिक इंडस्ट्री
ञ्चबैंक, इंश्योरेंस एवं फाइनेंस
ञ्चइम्पोर्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स



ञ्चन्यू जेनरेशन टेक्नॉलॉजी

ञ्चजनरल इंजीनियरिंग

ञ्चबियरिंग कास्टिंग एंड फोगिंग

ञ्चकेमिकल एंड कॉस्मेटिक

ञ्चप्लास्टिक, रबर और लेदर

ञ्चफार्मास्युटिकल्स, सर्जिकल

ञ्चइलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स

ञ्चफूड प्रोडक्ट

ञ्चआईटी सर्विसेज एंड टेक्नॉलॉजी

ञ्चपैकेजिंग एंड लॉजिस्टिक इंडस्ट्री

ञ्चबैंक, इंश्योरेंस एवं फाइनेंस

ञ्चइम्पोर्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स

ये आएंगे एक्जीबिशन में इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट