पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घिस गए अंगूठे के निशान, नहीं हो पा रही हाजिरी

घिस गए अंगूठे के निशान, नहीं हो पा रही हाजिरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। एमबीएस अस्पताल में डॉक्टर और अन्य कर्मचारी समय पर आएं, इसके लिए एक जनवरी से बायोमैट्रिक उपस्थिति सिस्टम लागू किया गया, लेकिन यह केवल डॉक्टरों पर ही लागू हो पाया है। नर्सिंग कर्मचारियों पर इसे लागू करने में अजीब समस्या खड़ी हो गई है। कुछ महिला नर्सिंगकर्मियों के अंगूठे के निशान ही हल्के पड़ गए हैं, जिससे बायोमैट्रिक सिस्टम में उनके थंब इंप्रेशन नहीं आ पा रहे। ऐसे में अभी तक नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वॉय व बाबू अभी इस सिस्टम से छूटे हुए हैं।

ऐसे में नर्सिंग स्टाफ के देरी से अस्पताल पहुंचने पर निगाह रखने वाला कोई नहीं है। सरकार ने डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ अस्पताल समय पर पहुंचे। इसके लिए उनकी हाजरी बायोमेट्रिक मशीन से करवाने का निर्णय लिया था। मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमबीएस अस्पताल में तो डॉक्टरों की हाजरी एक जनवरी से बायोमैट्रिक मशीन से की जाने लगी है। लेकिन, नर्सिंग स्टाफ में फिलहाल 430 में से केवल 180 फस्र्ट व सैकंड नर्सिंग स्टाफ के अंगूठे के निशान लेने का काम किया जा सका है। शेष के अंगूठे के निशान लेने का काम बाकी है। इससे कर्मचारी फिलहाल हाजरी रजिस्टर में ही हाजरी भर रहे हैं।

मशीन लगा दी, लेकिन हाजिरी रजिस्टर में

नर्सिंग स्टाफ के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगा दी गई, लेकिन ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं कि कई कर्मचारियों के अंगूठे के निशान मशीन में पूरे नहीं आ पा रहे हैं। इनमें कई महिला नर्सिंग कर्मचारी शामिल हैं। जो महिला नर्सिंगकर्मी घरेलू कामकाज भी करती हैं, उनके अंगूठे के निशान पूरी तक नहीं आ पा रहे हैं।

नए अस्पताल में तो मशीन ही नहीं पहुंची

नए अस्पताल में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की हाजरी के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाई जानी है। लेकिन, अभी तक मशीन नहीं पहुंच सकी है। अभी डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ रजिस्टर में ही हाजरी भर रहे हैं।

शीघ्र ही पूरा होगा काम

नर्सिंग स्टाफ की बायोमैट्रिक मशीन से शीघ्र ही हाजरी होने लगेगी। जिन कर्मचारियों के अंगूठे के इम्प्रेशन लेने का काम बाकी है। उन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा और बायोमैट्रिक मशीन से ही हाजरी हो सकेगी। -डॉ. एआर गुप्ता, अधीक्षक