पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। सरकारी स्कूलों में १०वीं और १२वीं के कमजोर छात्रों को आगे लाने के लिए एक्सट्रा क्लास लगाई जाएंगी। इसके लिए प्रमुख शासन सचिव खेमराज चौधरी ने कमजोर बच्चों को जल्द से जल्द चिह्नित करने का आदेश दिया है।
आदेश के बाद शिक्षाधिकारी पढ़ाई में कमजोर बच्चों का आंकड़ा जुटाने में लग गए हैं। जल्द ही एक्सट्रा क्लास की प्रक्रिया शुरू होगी। यह क्लासेस स्कूल के आधा घंटा पहले और बाद में चलाई जाएगी। चौधरी ने इस संबंध में सभी संभागों के माध्यमिक सेटअप के शिक्षा उप निदेशकों व जिला शिक्षाधिकारियों को आदेश पारित किया है। अंग्रेजी, विज्ञान और गणित पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ये हैं ज्यादा कमजोर
दसवीं कक्षा में विज्ञान, गणित व अंग्रेजी विषयों में और १२वीं में अंग्रेजी के साथ वैकल्पिक विषयों में छात्र कमजोर मिले हैं। टीचर इन्हीं कमियों पर फोकस करते हुए गुणवत्ता सुधारेंगे। एक्सट्रा क्लास का टाइम टेबल प्रिंसिपल स्कूल में शिक्षकों की उपलब्धता पर तय करेंगे। सुधार जानने के लिए बीच-बीच में टेस्ट भी होगा। ज्यादा कमजोर छात्रों पर और ध्यान दिया जाएगा।
टीचर उपलब्ध कराएंगे कलेक्टर
प्रमुख शासन सचिव ने स्कूलों कमी पाए जाने पर शिक्षकों की उपलब्धता की जिम्मेदारी कलेक्टर को सौंपी है। शिक्षकों के पदस्थापन की स्थिति देखकर कलेक्टर संबंधित स्कूल में शिक्षक उपलब्ध कराएंगे।
-कमजोर बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश मिले हैं। यह व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी। -मोहनलाल बैंदाड़ा, शिक्षा उपनिदेशक ((माध्यमिक))
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.