पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा - सऊदी अरब में फंसे युवक को भारत वापस लाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पत्नी की गुहार सुनने के बाद प्रशासन ने गृह मंत्रालय से संपर्क साधा है। हालांकि अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है। बेचैन तंजीना ने बुधवार को फिर एसडीएम से मिलकर पति को वापस लाने की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि तीन साल पहले लाडपुरा कर्बला निवासी रफीक मोहम्मद सऊदी गया। वहां वीजा अवधि खत्म होने के चलते वह फंस गया। भारतीय दूतावास से तकनीकी परेशानियों के चलते स्वदेश आने की अनुमति नहीं मिली। वहां की सरकार को पता चला तो रफीक को मक्का जेल में बंद कर दिया गया। पत्नी तंजीना ने विधायक ओम बिरला और कलेक्टर से भी पति को वापस लाए जाने की मांग कर चुकी है।
कोई जवाब नहीं मिला तो रफीक के भाई वजीर मोहम्मद, मुश्ताक, जहीर, अकील अहमद कलेक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम से मिलकर उन्होंने भाई की जल्द रिहाई की मांग की। कहा कि जिला प्रशासन रफीक को लाने के लिए गृहमंत्रालय और भारतीय दूतावास से संपर्क करें। रफीक के परिवार पर अब आर्थिक संकट गहराने लगा है। रफीक को वापस लाने के लिए बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते परिजन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.