पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर कोटा इंटरसिटी से यात्री का ट्रॉली बैग चोरी

इंदौर-कोटा इंटरसिटी से यात्री का ट्रॉली बैग चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - इंदौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस से चोर एक यात्री का ट्रॉली बैग चुराकर ले गया। इस मामले में कोटा जीआरपी थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जीआरपी ने बताया कि महावीर नगर सैकंड निवासी कपिल सिंह मंगलवार रात रुठियाई से कोटा आने के लिए इंदौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन लेट थी। कपिल सिंह को अंता तक तो ट्रॉली बैग दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद बैग गायब था। ट्रॉली बैग में मोबाइल दो-तीन हजार रुपए नकद, कपड़े रखे थे। ट्रेन जब कोटा पहुंची तो कपिल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई।